Posts

Showing posts from May, 2020

चीन के लोग क्यों नहीं खेलते क्रिकेट, वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे

Image
चीन के लोग क्यों नहीं खेलते क्रिकेट, वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे ,                     क्रिकेट की लोकप्रियता विश्व में धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. T20 क्रिकेट के माध्यम से यह उन देशों में भी लोकप्रिय होता जा रहा है, जहां पहले कभी क्रिकेट नहीं खेला गया, लेकिन विश्व में अभी भी ऐसे कई देश हैं जो क्रिकेट से दूर है.   चीन एक ऐसा देश है जहां पर क्रिकेट नहीं खेला जाता, यहां के लोग अभी भी क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं,  इसके प्रमुख कारण है आइए जानते हैं 1- चीन उन खेलों को महत्व देता हैं जो ज्यादातर ओलंपिक में शामिल किए जाते हैं. क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसे अभी तक ओलंपिक में शामिल नहीं किया गया है, 2- क्रिकेट ब्रिटेन से शुरू हुआ है, इस खेल का महत्व उन्हीं देशों में जो ब्रिटेन के अधीन रहे हैं.  जबकि चीन कभी भी ब्रिटेन के अधीन नहीं रहा है, इन सब कारणों से चीन कभी क्रिकेट मैं ज्यादा रुचि नहीं दिखाता है,

अब 150 रुपये में मिलेगा 'सब्जी का पैकेट' , जिसमें होंगी ये सारी सब्जियां, देखें लिस्ट.....

इंदौर। पूरे मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। जिसमें सबसे पहले नंबर पर इंदौर शहर बना हुआ है। इन सबके बीच इंदौर वासियों के लिए खुशी की खबर ये है कि अब यहां पर लोगों को फल और सब्जियों की होम डिलीवरी की जाएगी। लोगों के घरों पर ही इसको पहुंचाया जाएगा। जानकारी के लिए बना दें कि कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि तीन-चार दिन में लोगों सब्जियां मिलने लगेंगी। साथ ही साथ शहर के जो भी कंटेनमेंट एरिया हैं, वहां पर आयुष डॉक्टर घर-घर जाकर आर्युवेदिक दवाइयां और काढ़ा उपलब्ध कारएंगे जिससे लोगों की इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत को मजबूत किया जा सके। घर-घर पहुंचाये जाएंगे फल और सब्जियां बहुत दिनों से सिर्फ आलू और प्याज से काम चलाने वाले इंदौरवासियों को अब सब्जी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब एक बार फिर से सभी सब्जी मंडिया खोली जाएंगी और किराना के साथ ही सब्जियों की होम डिलीवरी की जाएगी। इतना ही नहीं तीन चार दिनों में किराना के साथ ही सब्जियां लोगों के घरों तक पहुंचने लगेंगी और उसके बाद फलों को भी घर-घर पहुंचाया जाएगा। प्रशासन ने तय किया है कि 150 रपये में सब्जी का पैकेट मिलेगा। ये सब्जियां मिलेंगी पैक...