अब 150 रुपये में मिलेगा 'सब्जी का पैकेट' , जिसमें होंगी ये सारी सब्जियां, देखें लिस्ट.....

इंदौर। पूरे मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। जिसमें सबसे पहले नंबर पर इंदौर शहर बना हुआ है। इन सबके बीच इंदौर वासियों के लिए खुशी की खबर ये है कि अब यहां पर लोगों को फल और सब्जियों की होम डिलीवरी की जाएगी। लोगों के घरों पर ही इसको पहुंचाया जाएगा। जानकारी के लिए बना दें कि कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि तीन-चार दिन में लोगों सब्जियां मिलने लगेंगी। साथ ही साथ शहर के जो भी कंटेनमेंट एरिया हैं, वहां पर आयुष डॉक्टर घर-घर जाकर आर्युवेदिक दवाइयां और काढ़ा उपलब्ध कारएंगे जिससे लोगों की इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत को मजबूत किया जा सके।

घर-घर पहुंचाये जाएंगे फल और सब्जियां
बहुत दिनों से सिर्फ आलू और प्याज से काम चलाने वाले इंदौरवासियों को अब सब्जी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब एक बार फिर से सभी सब्जी मंडिया खोली जाएंगी और किराना के साथ ही सब्जियों की होम डिलीवरी की जाएगी। इतना ही नहीं तीन चार दिनों में किराना के साथ ही सब्जियां लोगों के घरों तक पहुंचने लगेंगी और उसके बाद फलों को भी घर-घर पहुंचाया जाएगा। प्रशासन ने तय किया है कि 150 रपये में सब्जी का पैकेट मिलेगा।

ये सब्जियां मिलेंगी
पैकेट में एक किलो लौकी, एक किलो टमाटर, आधा किलो भिंडी, 200 ग्राम धनिया, 200 ग्राम मिर्च, 100 ग्राम अदरक और आधा किलो अन्य ऐसी सब्जी जो उपलब्ध हो। इसमें गिलकी, करेला, गाजर, पालक, बैंगन या कक़़डी आदि में से कोई हो सकती है। नाम न बताने की शर्त पर सब्जी कारोबारी ने बताया कि पूरी व्यवस्था के लिए छह-सात बड़े कारोबारियों का चयन किया गया है। सब्जी पैकिंग के सभी सेंटर शहर के बाहर बायपास रोड पर होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Corona update

Corona update